विश्व

सिडनी की सड़कों पर तेज बारिश से हुए बाढ़ जैसे हालात, लोगों ने कहा ऐसा पहले कभी नहीं देखा

Subhi
13 March 2022 12:49 AM GMT
सिडनी की सड़कों पर तेज बारिश से हुए बाढ़ जैसे हालात, लोगों ने कहा ऐसा पहले कभी नहीं देखा
x
अक्सर देखा जाता है बारिश का पानी बाढ़ में बदल जाता है और सबकुछ बहा कर ले जाता है। ऐसा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ। यहां इतनी तेज बारिश हुई कि चारों तरफ बाढ़ जैसे हालात हो गए।

अक्सर देखा जाता है बारिश का पानी बाढ़ में बदल जाता है और सबकुछ बहा कर ले जाता है। ऐसा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ। यहां इतनी तेज बारिश हुई कि चारों तरफ बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़कों पर पानी इकठ्ठा होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कभी भी बारिश या बाढ़ का इतना बुरा अनुभव नहीं किया।

लोगों बताया बारिश का खराब अनुभव

मंगलवार को हुई बारिश का अनुभव कुछ लोगों ने शेयर किया। स्टीफन गिब्स जो सिडनी के टोरेंशियल ट्यूजडे में रहते हैं उन्होंने कहा कि मैंने कभी ऐसी बारिश नहीं देखी। साथ ही अन्य निवासियों और दुकानदारों ने सिडनी के उत्तरी समुद्र तटों की बाढ़ के बारे में बताया ये बारिश और बाढ़ का सबसे खराब अनुभव था।

मैनली, डी व्हाई और वार्रीवुड में पानी से भरी सड़कों की तस्वीरें ली गईं। मंगलवार की बाढ़ के बाद गुरुवार की दोपहर को भी सफाई जारी थी। वहीं अब सभी निवासियों के मन एक बात है, अगली वाली बारिश और भी खराब होगी।

सड़कें नदियां तो पार्क पूल बन गए

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश के कारण शहर के उत्तरी समुद्र तटों के उपनगरों तक सड़कें नदियों में बदल गईं, कार पार्क पूल बन गए और दो प्रमुख पुल जलसेतु की तरह लग रहे थे। मंगलवार को आया इस ऐतिहासिक जलप्रलय ने इस क्षेत्र को तबाह कर दिया।

मूसलाधार बारिश और तेज तूफानी हवाओं ने मैनली, डी व्हाई, नारबीन और वार्रीवुड को तबाह करके रख दिया, लेकिन देर दोपहर तक अधिकांश बाढ़ का पानी लगभग उतनी ही तेजी से गिरा गया जितनी तेजी से आया था। मीडिया से बात करने पर दुकानदारों और निवासियों ने मंगलवार की बाढ़ को अब तक की सबसे खराब बाढ़ बताया।


Next Story