विश्व

ब्राजील में बाढ़ का कहर

jantaserishta.com
20 Feb 2023 1:13 PM IST
ब्राजील में बाढ़ का कहर
x

DEMO PIC 

ब्रासीलिया (आईएएनएस)| ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के तट पर भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय टेलीविजन चैनल ग्लोबोन्यूज ने बताया कि पीड़ितों में सात साल की एक लड़की थी, जो अपने घर के ऊपर एक चट्टान गिरने से मर गई और एक महिला की पेड़ गिरने से मौत हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो के कई तटीय शहरों में इस सप्ताह होने वाला कार्निवल समारोह स्थगित कर दिए गया है।
रविवार को आपदा क्षेत्र का दौरा करने वाले साओ पाउलो के गवर्नर टारसिसियो डी फ्रीटास ने कहा, "हम सशस्त्र बलों को बुला रहे हैं ताकि बचावकर्ताओं को उन जगहों पर पहुंचने में मदद मिल सके जहां पीड़ित हो सकते हैं।"
तूफान ने मुख्य रूप से साओ सेबस्टियाओ, उबातुबा, बर्टिओगा, गुआरुजा, इल्हाबेला और सैंटोस की नगर पालिकाओं को प्रभावित किया।
साओ सेबस्टियाओ की स्थानीय सरकार ने आपदा की स्थिति घोषित की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संघीय सरकार ने राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी से लाइफगार्ड भेजे और मंत्री वाल्डेज गोज के सोमवार को क्षेत्र का दौरा करने की उम्मीद है।
गोज ने कहा कि रक्षा मंत्रालय बचाव अभियान में मदद करेगा।
क्षेत्र में और भारी बारिश की आशंका है, जिससे आपातकालीन टीमों के लिए स्थिति और भी खराब हो सकती है।
पिछले साल ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी शहर पेट्रोपोलिस में मूसलाधार बारिश से 230 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story