
x
मॉस्को। रूस (Russia) के मध्यवर्ती और दक्षिणी क्षेत्रों में स्थित 11 हवाई अड्डों के लिए उड़ानों पर लगाये गये प्रतिबंध की सीमा को दो जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। रूस की विमानन की संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एजेंसी की ओर से जारी बयान मे कहा गया "देश के मध्यवर्ती और दक्षिणी हिस्सों में स्थित 11 हवाईअड्डों (airports) के लिए उड़ान प्रतिबंध की सीमा को दो जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया गया है।" यह प्रतिबंध अनापा, बेलगोरोड, ब्रयांस्क, वोरोनेझ, गेलेनडझिक, क्रासनोडार, र्कुस्क , लिपेत्स्क, रोस्तोव-ऑन-डॉन, सिम्फेरोपोल (simferopol) और एलिस्ता हवाईअड्डों पर लगाया गया है। गौरतलब है कि इन हवाइअड्डों के लिए उड़ान पर प्रतिबंध यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेनाओं की कार्रवाई 24 फरवरी, 2022 से ही लगा दिया गया था और प्रारंभ में दो मार्च तक लगाया गया था लेकिन उसके बाद से समय समय पर इस प्रतिबंधा को बढ़ाया गया है।
Source : Uni India
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story