
x
बड़ी खबर
तोक्यो: जापान के तेजतर्रार नेता शिंतारो इशिहारा का निधन हो गया। वह 89वर्ष के थे। इशिहारा ने पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों को जापान द्वारा खरीदे जाने की बात कह कर चीन के साथ विवाद पैदा कर दिया था। राजनीति में आने से पहले इशिहारा लेखक थे। उन्हें उनके विचारों और उकसावे वाले बयानों के लिए याद किया जाता है,जिनके चलते अक्सर महिलाएं और अधिकार समूह उनसे नाराज रहते थे। नेता के तौर पर उनका कार्यकाल 30वर्ष का था।
उनके परिवार ने घोषणा की कि इशिहारा, जिनका कैंसर का इलाज चल रहा था और जो दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थे,उनका मंगलवार सुबह निधन हो गया। परिवार ने बताया कि पिछले सप्ताह तक वह लेखन कार्य करते रहे।
तोक्यो के गवर्नर के पद पर रहते हुए इशिहारा ने जापान-नियंत्रित सेनकाकू द्वीपों पर बीजिंग के साथ एक राजनयिक विवाद को जन्म दिया, इस पर चीन भी अपना दावा करता है और इन द्वीपों को दियाओयू कहता है।
इशिहारा ने 2012 में प्रस्ताव दिया कि तोक्यो के गवर्नर का कार्यालय जापानी मालिकों से द्वीपों को खरीद ले, ताकि चीन के बढ़ते क्षेत्रीय दावों को बंद किया जा सके,जिसका चीन ने कड़ा विरोध किया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जापान सरकार ने द्वीपों का राष्ट्रीयकरण किया था,लेकिन इससे चीन के साथ विवाद बढ़ गया और चीन में जापान विरोधी प्रदर्शन हुए थे।
Next Story