विश्व

अमेरिका के शिकागो के एक मकान में पांच लोग मृत मिले

Admin Delhi 1
1 Dec 2022 3:10 PM IST
अमेरिका के शिकागो के एक मकान में पांच लोग मृत मिले
x

बफेलो ग्रोव न्यूज़: उपनगर शिकागो में एक मकान में पांच लोग मृत पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को कहा कि यह घरेलू मामले से जुड़ी घटना हो सकती है। बफेलो ग्रोव पुलिस विभाग ने बताया कि उन्हें एक महिला की खैरियत जानने के लिए फोन आया था जिसके बाद अधिकारियों को सुबह करीब 11 बजे एक परिवार के घर पर भेजा गया।

अधिकारी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे जहां उन्हें पांच लोग मृत मिले। विभाग ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घरेलू मामले से जुड़ी घटना है और जनता को कोई खतरा नहीं है। विभाग ने कहा कि जब तक रिश्तेदारों को सूचित नहीं किया जाता तब तक मृतकों के नाम उजागर नहीं किए जा सकते।

Next Story