विश्व

अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी, पांच की मौत

Rani Sahu
14 Oct 2022 11:56 AM GMT
अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी, पांच की मौत
x
अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि कई लोग इस गोलीबारी में घायल हो गए है।
पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया। गोलीबारी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा को बढ़ा दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैरोलिना के मेयर ने गोलीबारी को लेकर कहा कि हमें कुछ और करने की जरूरत है। इस तरह की नासमझ हिंसा को रोकने की जरूरत है। बताया गया कि गोलीबारी करने वाला किशोर है। जिसके पास एक बड़ी बंदूक थी।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
Next Story