
x
दमिश्क (आईएएनएस)| रविवार तड़के इजराइल की ओर से किए गए मिसाइल हमले में एक सैनिक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 15 अन्य गंभीर रूप से घायल भी हो गए। यह जानकारी अपने एक बयान में सीरिया की सेना ने दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीरिया की सेना के बयान के हवाले से बताया कि हमला इजराइल द्वारा कब्जा गोलन हाइट्स की पहाड़ियों से किया गया। इसका लक्ष्य दमिश्क में स्थित सीरिइयाई सेना के विभिन्न कें द्रों समेत पड़ोस में स्थित आवासीय इलाका कफार सोउसाह भी था।
एजेंसी ने बताया कि हमले में घायल अनेक लोगों की हालत गंभीर है। इस दौरान दमिश्क में स्थित कई घरों को भी नुकसान पहुंचा।
सेना के बयान में कहा गया है कि अधिकतर मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने के पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया।
सीरियन राष्ट्रीय टेलीविजन ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया कि सीरिया की वायु रक्षा प्रणाली ने इजराइल के हमले का जवाब दिया।
छह फरवरी को सीरिया में आए भूकंप के बाद देश पर यह पहले हमला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





