
x
अकर (आईएएनएस)| दक्षिणी घाना की वोल्टा झील में एक नाव के पलट जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अजीजकपे इलेक्टोरल एरिया के एक विधानसभा सदस्य डैनियल एडजाकपा ने कहा कि ग्रेटर अकरा क्षेत्र में एडा के पास अजीजान्या से अजीजाकपे के बीच यात्रियों को ले जा रही एक नाव तेज तूफान के बाद पलट गई।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन के एडा जिला समन्वयक एबेनेजर टेये-नरटे किस्से ने समाचार एजेंसी को बताया कि तूफान से नाव दो भागों में बंट गई, इससे यात्री नदी में गिर गए।
गौरतलब है कि वोल्टा झील में कई नाव दुर्घटनाएं हुई हैं, इनमें हाल ही में आठ स्कूली बच्चों की मौत शामिल है, जब उन्हें स्कूल ले जाने वाली नाव 24 जनवरी को पलट गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





