विश्व
आग का तांडव: फैक्ट्री में धमाके में 5 की मौत, कैमरे में कैद भयानक मंजर
jantaserishta.com
26 March 2023 1:00 PM IST

x
देखें वीडियो.
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया में एक चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट और आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। विस्फोट आरएम पामर कंपनी में शुक्रवार दोपहर हुआ जो वेस्ट रीडिंग में स्थित है। विस्फोट ने एक इमारत को नष्ट कर दिया और पास में एक दूसरी इमारत को क्षतिग्रस्त कर दिया, सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा।
पेन्सिलवेनिया आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक छह लोग अभी भी लापता हैं। शुक्रवार शाम आठ अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
पेंसिल्वेनिया में वेस्ट रीडिंग की मेयर समांथा काग ने शनिवार सुबह एक बयान जारी कर कहा, दुखद विस्फोट और जनहानि ने समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।
काग ने कहा, मुझे उम्मीद है कि शेष पीड़ित सुरक्षित पाए जाएंगे और समुदाय आने वाले दिनों में त्रासदी से प्रभावित लोगों को सहायता करेंगे।
विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
Explosion at R.M. Palmer chocolate factory in Pennsylvania pic.twitter.com/s8V7oqstf4
— OnlyBangers (@OnlyBangersEth) March 26, 2023
Tagsअमेरिकाचॉकलेट फैक्ट्रीधमाकापांच मौतपेंसिल्वेनियाAmericaChocolate factoryExplosionFive deadPennsylvania
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





