विश्व

सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 27 घायल

jantaserishta.com
30 March 2023 9:00 AM IST
सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 27 घायल
x
रबात (आईएएनएस)| मध्य मोरक्को में ब्रचौआ कम्यून के पास एक वैन के नियंत्रण खो देने और पेड़ से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। इनमें से 12 की हालत गंभीर है।
समाचार एजेंसी एमएपी के अनुसार, कुछ घायलों को रोमानी के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच को मोरक्को की राजधानी रबात में इब्न सिना विश्वविद्यालय अस्पताल भेजा गया।
एमएपी के अनुसार, दुर्घटना में वैन का इस्तेमाल आमतौर पर मोरक्को के ग्रामीण इलाकों में सामान और लोगों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता था।
गौरतलब है कि 2022 में मोरक्को में सड़क दुर्घटनाओं में 3,201 लोग मारे गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story