
x
बगदाद (आईएएनएस)| इराक के मध्य सलाहुद्दीन प्रांत में हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पांच आतंकवादी मारे गए। इराकी सेना ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इराकी ज्वॉइंट ऑपरेशंस कमांड से संबद्ध सिक्योरिटी मीडिया सेल ने कहा कि उनके शवों को रात में इराकी विमानों द्वारा बमबारी किए गए आईएस ठिकाने के पास पाया गया। एक बयान में कहा गया है कि आईएस का ठिकाना पड़ोसी प्रांत दियाला के पास पूर्वी सलाहुद्दीन में वाडी अल-उधैम के ऊबड़-खाबड़ इलाके में स्थित है।
अल-उधैम के ऊबड़-खाबड़ इलाके और घने जंगलों का इस्तेमाल उग्रवादी छिपने के लिए करते हैं।
पिछले महीनों से इराकी सुरक्षा बलों ने चरमपंथी उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया है।
2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





