विश्व

समुद्री तट के किनारे मछुआरों ने एक ऐसी मछली पकड़ी है जिसे पौराणिक कथाओं में श्रापित बताया गया

Teja
15 July 2022 9:32 AM GMT
समुद्री तट के किनारे मछुआरों ने एक ऐसी मछली पकड़ी है जिसे पौराणिक कथाओं में श्रापित बताया गया
x
पौराणिक कथाओं में श्रापित मछली

दुनिया में आज भी कईं ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके बारे में हमने या तो फिल्मों में देखा होगा या फिर पौराणिक कथाओं में सुना होता है। किस्सों कहानियों में हमने कई ऐसी चीजों के बारे में पढ़ा होता है जिसे हम असल जिंदगी में शायद ही पा सकते हैं या फिर देख सकते हैं। मगर हाल ही में चिली में मछुवारों के हाथ एक ऐसी चीज लगी है जिसे पौराणिक कथाओं में श्रापित बताया जाता है। मछुआरों को समुद्र में एक 16 फीट लंबी मछली मिली है जिसे लोग श्रापित मछली कह रहे हैं, क्योंकि इसके मिलने से लोगों को कुछ बड़ी अनहोनी होने की आशंका लग रही है।

दरअसल, 2011 में भी ये मछली जापान में नजर आई थी, इसके दिखने के बाद फुकुशिमा में भयंकर भूकंप आया आया था। उस समय ऐसी कई और भी घटनाएं हुईं थीं जिस वजह से इस मछली को श्रापित माना जाता है। इस मछली को कोलोसल साइज का 'ओरफिश' कहा जाता है और इसे लोग 'किंग ऑफ द हेरिंग्स' के नाम से भी जानते हैं। इसे चिली के समुद्री तट के किनारे से पकड़ा गया है। जैसे ही इसके पकड़े जाने की खबर आई, इसे देखने वालों की भीड़ लग गई।चिली के एरिका में कुछ मछुआरे अपने जहाज से समुद्र में गए थे। उनका मकसद ऐसी मछलियों को पकड़ना था, जिसको लोग खाने के लिए खरीदते हैं। इस बीच उनके जाल में ये बड़ी मछली फंस गई। इस मछली के पकड़े जाने पर मछुआरों को उस समय ऐसा लगा कि उनके हाथ जैकपॉट लग गया है, मगर जब उसे लेकर वो किनारे पर पहुंचे और लोगों ने इसे देखा तो परेशान होने लगे।
चिली में इस मछली के दिखने पर लोग डरे हुए हैं। लोगों का मानना है कि इस मछली के चर्चे पौराणिक कथाओं में होते आए हैं। जिसके मुताबिक ये भविष्य को बताने के काम आती हैं। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि अगर यह मछली दिखाई देती हैं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। लोगों को भूकंप या कुछ और बड़ी अनहोनी होने का खतरा लग रहा है लोगों का कहना है कि ओरफिश समुद्र के 200 से 1000 मीटर गहरे पानी में रहती है और यह सिर्फ बीमार होने पर, प्रजनन के समय या मरने के बाद ही सतह पर आती है। इस मछली की लंबी सिल्वर बॉडी दिखने में रिबन जैसी होती है। वीडियो में आप इस मछली को देख सकते हैं जो सिर पर लगे हुक से लटकी हुई है।



Next Story