विश्व

अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन, शिक्षकों के नाम से पहले संदेश में कहा- 'शुक्रिया'...देखे VIDEO

Neha Dani
22 Jan 2021 11:01 AM GMT
अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन, शिक्षकों के नाम से पहले संदेश में कहा- शुक्रिया...देखे VIDEO
x
अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनने के बाद जिल बाइडन ने अपने पेशे को नहीं छोड़ा है।

अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनने के बाद जिल बाइडन ने अपने पेशे को नहीं छोड़ा है। वो राष्ट्रपति जो बाइडन का साथ निभाते हुए व्हाइट हाउस में रहेंगी लेकिन अपना फुल टाइम जॉब जारी रखेंगी। इसका सबूत उन्होंने दे दिया है। अमेरिका की फर्स्ट लेडी और शिक्षिका जिल बाइडन (Jill Biden) अब देश के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ व्हाइट हाउस में हैं। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले कोविड-19 महामारी के दौरान साहसी प्रतिबद्धता के लिए शिक्षा क्षेत्र को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा, 'हमारे पेशे के लिए मैंने कभी अभिमान महसूस नहीं किया।'

जिल जो बाइडन की दूसरी पत्नी हैं। जिल व जो बाइडन की मुलाकात वर्ष 1975 में हुई थी और 1977 में उन्होंने शादी कर ली। फर्स्ट लेडी जिल बाइडन (Jill Biden) पेशे से इंग्लिश की प्रोफेसर (educator) हैं। डॉक्‍टर जिल बाइडन के पास चार डिग्री है। बुधवार, 20 जनवरी को जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ इनॉगरेशन सेरेमनी में मौजूद थीं। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद जिल बाइडन अमेरिका की फर्स्ट लेडी बन गई हैं।



व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी यानि प्रथम महिला के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाह के साथ अपना पढ़ाने का काम नहीं छोड़ेंगी। इसके साथ ही वे अमेरिकी इतिहास में पहली फर्स्ट लेडी होंगी जो व्हाइट हाउस में इतने बड़े ओहदे पर होने के बावजूद बाहर काम कर सैलरी लेंगी। बता दें कि जिल बाइडन को उनके स्टूडेंट 'डॉक्टर बी' के नाम से पुकारते हैं। फर्स्ट लेडी के तौर पर जिल शिक्षा के मामलों पर काम करेंगी और सैन्य परिवारों के पास जाएंगी जो उन्होंने मिशेल ओबामा (Michelle Obama) के साथ वर्ष 2011 में शुरू किया था।


Next Story