विश्व

कजाखिस्तान स्थित प्रक्षेपण केंद्र से रवाना, अंतरिक्ष में बनेगी पहली फिल्म

Neha Dani
6 Oct 2021 1:49 AM GMT
कजाखिस्तान स्थित प्रक्षेपण केंद्र से रवाना, अंतरिक्ष में बनेगी पहली फिल्म
x
इसके साथ ही रूस अंतरिक्ष में फिल्म की शूटिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म बनने वाली है। इसके लिए मंगलवार को Soyuz MS 19 स्पेसक्राफ्ट पर रूसी अभिनेता और निर्देशक अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए। अभिनेता युलिया पेरेसील्द और निर्देशक क्लिम शिपेन्को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 12 दिनों तक फिल्म की शूटिंग करेंगे। उनके साथ तीन अंतरिक्ष यात्राएं पूरी कर चुके अनुभवी यात्री एंतन शकाप्लेरोव भी गए हैं।

कजाखिस्तान स्थित प्रक्षेपण केंद्र से रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यान कजाखिस्तान स्थित प्रक्षेपण केंद्र से रवाना हुआ। अभिनेता और निर्देशक नई फिल्म 'चैलेंज' का एक हिस्सा वहां फिल्माएंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि डाक्टर की भूमिका निभा रहे पेरेसील्द दिल की बीमारी से जूझ रहे क्रू के एक सदस्य को बचाने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन जाते हैं। ये तीनों लोग लगभग 12 दिन तक अंतरिक्ष में रहेंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह मिशन रूस की अंतरिक्ष में उसकी बढ़त को प्रदर्शित करेगा।
दी गई है पूरी ट्रेनिंग
अंतरिक्ष में रवाना होने से पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में अभिनेता युलिया पेरेसील्द ने स्वीकार किया कि प्रशिक्षण के दौरान सख्त अनुशासन में रहना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। यह ना केवल मनोवैज्ञानिक बल्कि शारीरिक और नैतिक रूप से भी कठिन था। फिल्म निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा रूस का सरकारी चैनल 'वन टेलीविजन' ने बड़े पैमाने पर चालक दल के प्रशिक्षण को कवर किया है।
पहली बार अंतरिक्ष में बनने वाली इस फिल्म का नाम द चैलेंज है। इसके साथ ही रूस अंतरिक्ष में फिल्म की शूटिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।


Next Story