विश्व

इस देश में 7 साल में जीका वायरस का पहला मामला आया सामने

jantaserishta.com
25 Sept 2023 8:48 AM IST
इस देश में 7 साल में जीका वायरस का पहला मामला आया सामने
x
नोम पेन्‍ह: कंबोडिया में 2016 के बाद जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। देश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। मध्य कम्पोंग थॉम प्रांत में एक सात साल की लड़की में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे पिछले सप्‍ताह सोमवार को डेंगू जैसे लक्षणों के साथ बरे सैंटुक रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंत्रायल के रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि गुरुवार को जांच परिणाम से पुष्टि हुई कि वह जीका वायरस से संक्रमित हैं।
जीका एक फ्लेविवायरस है जो मुख्य रूप से एडीज प्रजाति के मच्छरों से फैलता है। इसके अलावा यह यौन संपर्क, रक्त संक्रमण और गर्भवती मां से बच्चे में भी फैलता है। इसमें गर्भ में शिशु की मृत्‍यु भी हो सकती है।
जीका के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, दाने निकलना, लाल आँखें और जोड़ों का दर्द शामिल हैं। अधिकांश मरीज़ दो से सात दिन में ठीक हो जाते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं से सतर्क रहने और खुद को एडीज मच्छरों से बचाने और संक्रमण के लक्षण दिखने पर डॉक्टरों को दिखाने का आह्वान किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story