विश्व

शिकागो में मैकडॉनल्ड्स के बाहर गोलीबारी, सात वर्षीय बच्ची की मौत 

Neha Dani
20 April 2021 3:02 AM GMT
शिकागो में मैकडॉनल्ड्स के बाहर गोलीबारी, सात वर्षीय बच्ची की मौत 
x
फिलहाल इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अमेरिका में बंदूक संस्कृति पर नियंत्रण न होने से कई लोग मारे जा चुके हैं। शिकागो में मैकडॉनल्ड्स की एक इकाई के बाहर रविवार को हुई गोलीबारी में एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

शिकागो पुलिस ने बताया कि घटना वक्त जॉन्टे एडम्स और उसकी बेटी जैसलिन होमान स्क्वायर में मैकडॉनल्ड्स की पार्किंग में अपनी कार के भीतर थे। घटनास्थल पर एक कर्मचारी ने बताया कि एक अन्य कार से दो लोग उतरे और उन्होंने एडम्स की कार को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
पुलिस ने बताया कि बच्ची को कई बार गोली मारी गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का पिता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Next Story