विश्व

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर फायरिंग, वीडियो

Nilmani Pal
8 Jun 2025 7:38 AM IST
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर फायरिंग, वीडियो
x
ब्रेकिंग

कोलंबिया। विपक्षी सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को शनिवार को बोगोटा में गोली मारी गई. वे हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. सरकार ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे ‘हमला’ करार दिया है. 39 साल के उरीबे की हालत गंभीर है. गोलीबारी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. विदेश मंत्री लौरा सराबिया ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘हिंसा कभी समाधान नहीं होता. मैं सच में उम्मीद करती हूं कि उरीबे जल्द ही ठीक हो जाएं और खतरे से बाहर हों.’

शनिवार को कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक चुनावी रैली के दौरान देश के संभावित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सत्ताविरोधी सीनेटर मिगुएल उरीबे तुरबाय पर जानलेवा हमला कर दिया गया. यह हमला फॉन्टिबोन इलाके के एक सार्वजनिक पार्क में हुआ.

जहां उरीबे अपने समर्थकों के बीच मौजूद थे और भाषण दे रहे थे. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है. कुल आठ फायरिंग की आवाज सुनाई देती है. उरीबे की पार्टी ‘डेमोक्रेटिक सेंटर’ के मुताबिक, ‘कुछ हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें पीछे से गोली मारी.’ वीडियो में देखा जा सकता है कि पहली गोली उनके सिर पर पीछे से लगी. हमले के बाद सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हुईं, उनमें उरीबे खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं. सिर और पीठ में गंभीर चोटें नजर आ रही हैं.


Next Story