विश्व

गोलीबारी में 4 सुरक्षाकर्मियों की हुई मौत

Nilmani Pal
10 Sept 2022 6:36 AM IST
गोलीबारी में 4 सुरक्षाकर्मियों की हुई मौत
x

सोर्स न्यूज़  - NBT 

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा पोलियो टीकाकरण टीम पर की गई गोलीबारी में उसे सुरक्षा प्रदान कर रहे चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना टैंक जिले के गुल ईमान इलाके में हुई, जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें घर-घर जाकर पोलियो टीकाकरण करने वाली टीम सवार थी।

उन्होंने बताया कि हमले में घायल दो पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस और हमलावरों के बीच लंबे समय तक गोलीबारी जारी रही। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story