विश्व

कराची में डेंटल क्लीनिक पर फायरिंग, मरीज बनकर घुसा था हमलावर

Subhi
29 Sept 2022 6:21 AM IST
कराची में डेंटल क्लीनिक पर फायरिंग, मरीज बनकर घुसा था हमलावर
x
पाकिस्तान के कराची शहर में डेंटल क्लीनिक में फायरिंग की सूचना आई है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में एक चीनी नागरिक की हत्या कर दी गई है। जबकि एक चीनी दंपति घायल हुआ है।

पाकिस्तान के कराची शहर में डेंटल क्लीनिक में फायरिंग की सूचना आई है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में एक चीनी नागरिक की हत्या कर दी गई है। जबकि एक चीनी दंपति घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, फायरिंग की घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

कराची के सदर इलाके में बुधवार को एक डेंटल क्लीनिक के अंदर घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। इस हमले में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायल चीनी दंपति बताया जा रहा है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एसएसपी असद रजा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि तीनों चीनी लोग थे।

मरीज बनकर घुसा हमलावर

रजा ने कहा कि हमलावर मरीज होने का नाटक कर क्लिनिक में घुसा। पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोनिल्ड रायमंड चॉ के रूप में की है। जबकि, घायल होने वाला दंपति 72 वर्षीय मार्गाड और 74 वर्षीय रिचर्ड है।





Next Story