विश्व

पाकिस्तान के कराची में चीनी नागरिक की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

Admin4
28 July 2021 2:06 PM GMT
पाकिस्तान के कराची में चीनी नागरिक की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से घायल
x
पाकिस्तान के कराची में बुधवार को एक चीनी नागरिक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- पाकिस्तान के कराची में बुधवार को एक चीनी नागरिक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नौ चीनी श्रमिकों के मारे जाने के दो सप्ताह बाद हुई जब विस्फोटक से उनकी बस पर हमला किया गया था। चीन ने इस हमले को 14 जुलाई को हुई घटना से अलग करार दिया है।

चीन मामले पर बारीकी से रख रहा नजर
कराची में हुई इस घटना के बारे में पूछे जाने पर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यह अलग मामला है। उन्होंने कहा चीन इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है और संबंधित मामले की जांच की जा रही है। झाओ लिजियन ने कहा हमें पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान चीनी नागरिकों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा करेगा।
पुलिस कर रही मामले की जांच
खबरों के मुताबिक, बुधवार को मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने कराची में चीन की एक फैक्ट्री के दो कर्मचारियों को ले जा रही एक कार पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल हमला क्यों किया गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सीनियर पुलिस अधिकारी जावेद अकबर ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कराची नें चीन की मदद से कई निर्माण परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
14 जुलाई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बस में हुए विस्फोट में एक बस में बम धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस बस में चीनी नागरिक सवार थे। ये बस चीनी इंजीनियरों लेकर दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान धमाका हुआ, जिसमें 9 चीनी इंजीनियर समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी के अनुसार, बस में 30 चीनी इंजीनियर सवार थे। इसके अलावा कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Next Story