विश्व

बार और रेस्तरां के पास फायरिंग, 2 लोगों की हुई मौत

Nilmani Pal
8 April 2022 12:58 AM GMT
बार और रेस्तरां के पास फायरिंग, 2 लोगों की हुई मौत
x
बड़ी वारदात

इजराइल। तेल अवीव के डाउनटाउन में हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहले बताया था कि बृहस्पतिवार रात को हुई गोलीबारी में तीन से पांच लोगों के घायल होने की आशंका है। 2 लोगों की मौत होने की भी खबर है.

गोलीबारी के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। इजराइली पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना डीजेनगोफ स्ट्रीट पर हुई, जहां कई बार और रेस्तरां हैं। तेल अवीव के डाउनटाउन में स्थित प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के कार्यालय की ओर से कहा गया कि बेनेट सैन्य मुख्यालय से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Next Story