विश्व
शिकागो में गोलीबारी की घटना आई सामने, दो लोगों की मौत, 8 घायल, आरोपी गिरफ्तार
Rounak Dey
20 May 2022 11:22 AM GMT
![शिकागो में गोलीबारी की घटना आई सामने, दो लोगों की मौत, 8 घायल, आरोपी गिरफ्तार शिकागो में गोलीबारी की घटना आई सामने, दो लोगों की मौत, 8 घायल, आरोपी गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/20/1642290-20052022-firing22728834.webp)
x
साथ ही गोलीबारी की घटना के बारे में अधिक जानकारी भी नहीं दी गई है।
अमेरिका के शिकागो में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ घायल हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। ये घटना शहर के उत्तरी इलाके की है।
एजेंसी के मुताबिक, गोलीबारी की घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई है। पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि बीती रात रेस्टोरेंट के बाहर एक शख्स ने अंधाधु्ंध गोली चला दी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने तुरंत मृतकों के नाम या उम्र का खुलासा नहीं किया। साथ ही गोलीबारी की घटना के बारे में अधिक जानकारी भी नहीं दी गई है।
Next Story