विश्व

रूस के स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

Suhani Malik
26 Sep 2022 9:46 AM GMT
रूस के स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत
x

रूस: रूस के एक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। रूस के गृह मंत्री ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी रायटर्स ने बताया कि घटना इजेवस्क इलाके के एक स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात बंदूकधारी शख्स स्कूल में घुसा और अचानक गोलीबारी कर दी। बंदूकधारी ने सिक्योरिटी गार्ड की भी हत्या कर दी है। गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। हमलावर की लाश को बरामद कर लिया गया है। रूस की जांच समिति ने कहा कि हमलावर ने आत्महत्या करने से पहले नौ लोगों की हत्या की।

मृतकों में पांच बच्चे, दो शिक्षक और दो सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने की वजह का पता नहीं चल सका है। साथ ही हमलावर की भी पहचान नहीं हो सकी है।बीते कुछ सालों में रूस के स्कूलों में गोलीबारी के कई मामले सामने आए हैं। बीते साल मई में एक किशोर ने कजान के एक स्कूल में गोली मारकर 7 बच्चों समेत 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसी साल अप्रैल में किंडरगार्टन में घुसकर बंदूकधारी ने दो बच्चों और एक शिक्षक की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली थी।

Next Story