डेनमार्क के शापिंग माल में गोलीबारी, एक संदिग्ध गिरफ्तार, डेनमार्क की PM ने जताया दुख
![Firing in Denmarks shopping mall, one suspect arrested, Danish PM expressed grief Firing in Denmarks shopping mall, one suspect arrested, Danish PM expressed grief](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/04/1751467--pm-.webp)
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डेनमार्क (Denmark) की राजधानी कोपेनहेगन में स्थित शापिंग माल में हुई फायरिंग में 3 लोगों के मारे जाने और 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। यह माल देश के सबसे बड़े शापिंग सेंटरों में से एक है। पुलिस ने इस मामले में एक 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। राजधानी के एयरपोर्ट के नजदीक स्थित फील्ड्स शापिंग माल (Copenhagen Mall) में रविवार को हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने कई लोगों को गोली लगने की जानकारी ट्वीट की। पुलिस ने इसके अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने आगे बताया कि शहर के हवाईअड्डे के नजदीक अमेगर जिले के फिल्ड शापिंग माल में गोलीबारी के मामले में एक 22 साल के डेनमार्क युवक (डेनिश युवक) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि शापिंग माल में चली गोलियों की वजह से कई लोगों को गोली लग गई है। डेनमार्क पुलिस ने कहा, 'यह एक आतंकवादी घटना है, जिसे इंकार नहीं किया जा सकता।