विश्व

उपनगर स्थित एक दुकान में हुई गोलीबारी, हमलावर सहित तीन लोगों की मौत

Rounak Dey
21 Feb 2021 11:26 AM IST
उपनगर स्थित एक दुकान में हुई गोलीबारी, हमलावर सहित तीन लोगों की मौत
x
जिसके जवाब में दुकान के कर्मियों और ग्राहकों ने भी गोली चलाई, जिससे हमलावर मारा गया।

अमेरिका में न्यू ओर्लियंस के एक उपनगर स्थित एक दुकान में शनिवार को हुई गोलीबारी में हमलावर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

जेफरसन पेरिश शेरिफ (कानून प्रवर्तन अधिकारी) के कार्यालय ने बताया कि हमलावर दुकान में दाखिल हुआ और उसने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके जवाब में दुकान के कर्मियों और ग्राहकों ने भी गोली चलाई, जिससे हमलावर मारा गया।
शेरिफ जोसफ लोपिंटो ने बताया कि गोलीबारी की घटना शनिवार अपराह्न करीब दो बजकर 50 मिनट पर उपनगर मेतैरी स्थित जेफरसन नामक बंदूक की दुकान में हुई।
शेरिफ ने बताया कि हमलावर ने शुरुआत में दुकान के भीतर दो लोगों पर हमला किया और उसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने इमारत के बाहर एवं भीतर से बंदूकधारी पर गोली चलाई।
लोपिंटो ने बताया कि दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं उनकी हालत स्थिर है।उन्होंने बताया कि इस घटना में कई लोगों ने गोली चलाई और जांचकर्ता पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।


Next Story