विश्व

पाकिस्तान में दो कबायली समूहों के बीच हुई गोलीबारी... 9 लोगों की मौत, 5 अन्य जख्मी

Kunti Dhruw
16 May 2021 12:17 PM GMT
पाकिस्तान में दो कबायली समूहों के बीच हुई गोलीबारी... 9 लोगों की मौत, 5 अन्य जख्मी
x
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो कबायली समूहों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो कबायली समूहों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। यह जानकारी रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई। 'एआरवाई न्यूज' ने खबर दी कि शनिवार को कांधकोट में पुरानी दुश्मनी को लेकर जगीरानी और चाहर कबायलियों के बीच गोलीबारी हुई।

पुलिस के मुताबिक, पुरानी दुश्मनी को लेकर उनके बीच गोलीबारी में नौ लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि घटना में जख्मी लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों समूहों के बीच तनाव से इलाके में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार तनाव कम करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Next Story