विश्व

एयरपोर्ट पर फायरिंग, उड़ानें रोकी गई, आरोपी दबोचा गया

jantaserishta.com
14 Aug 2022 10:37 AM IST
एयरपोर्ट पर फायरिंग, उड़ानें रोकी गई, आरोपी दबोचा गया
x
मचा हड़कंप।

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में एयरपोर्ट पर फायरिंग की घटना सामने आई है. हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक फायरिंग के बाद टर्मिनल के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया. जबकि घटना के बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं.

पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा इस वारदात को आरोपी ने अकेले ही अंजाम दिया है. हालांकि इस हमले में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हमलावर के पास से एक गन भी बरामद की गई है. इसके साथ ही घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इनकी बारीकी से जांच की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story