विश्व

वृद्ध आश्रय गृह में लगी आग, 11 लोगों की मौत, एक पुलिस की हिरासत में...

Kunti Dhruw
15 Dec 2020 2:21 PM GMT
वृद्ध आश्रय गृह में लगी आग, 11 लोगों की मौत, एक पुलिस की हिरासत में...
x
दुनिया भर में त्राहि-त्राहि से मची है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: दुनिया भर में त्राहि-त्राहि से मची है। एक ओर कोरोना वायरस से लाखों लोग मर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर हादसों में लोगों की जान जा रही है। वहीं अब रूस से एक बुरी खबर आई है। रूस के दक्षिणी उराल्स में एक वृद्ध आश्रय गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बशकिरिया क्षेत्र के एक गांव में एक निजी वृद्ध आश्रय गृह की एक मंजिला इमारत में सुबह आग लग गई। इमारत में कुल 16 लोग थे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि आग किस वजह से लगी।आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि घटना में सात पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई। रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना की एक आपराधिक जांच शुरू की गई है और आश्रय गृह के प्रमुख को हिरासत में लिया गया है।


Next Story