विश्व

अबू धाबी एयरपोर्ट के पास आग, ड्रोन से किया गया हमला

jantaserishta.com
17 Jan 2022 3:34 PM IST
अबू धाबी एयरपोर्ट के पास आग, ड्रोन से किया गया हमला
x

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर यमन के हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला कर दिया है. इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने अबू धाबी पुलिस के हवाले से दी है. स्थानीय मीडिया का कहना है कि सबसे पहले मुसाफ्फा इलाके में पेट्रोलियम गैस ले जा रहे 3 टैंकरों में विस्फोट हो गया. जिसके बाद अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Abu Dhabi International Airport) के नए निर्माण स्थल तक आग की लपटें पहुंच गईं. लेकिन इससे एयरपोर्ट को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है. आग (Fire) मामूली थी. पुलिस को आशंका है कि टैंकरों में ड्रोन हमले के कारण विस्फोट हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story