विश्व

ड्रोन हमले के बाद रूस की तेल रिफाइनरी में लगी आग

jantaserishta.com
12 May 2024 3:23 PM IST
ड्रोन हमले के बाद रूस की तेल रिफाइनरी में लगी आग
x
मास्को: रूसी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में दक्षिणी रूस की एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई है। गवर्नर आंद्रे बोत्शरोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि वोल्गोग्राद क्षेत्र में रात के समय हुए हमले को रूसी हवाई सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। हालांकि मार गिराये गये ड्रोन में विस्फोट होने से रिफाइनरी में आग लग गई। गवर्नर ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। रूस दो साल से ज्यादा समय से यूक्रेन की सीमा के भीतर सैन्य कार्रवाई कर रहा है। दोनों देश एक-दूसरे को कमजोर करने के लिए उनकी बुनियादी संरचनाओं को निशाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story