
x
ढाका (आईएएनएस)| ढाका में लोकप्रिय न्यूमार्केट के पास स्थित न्यू सुपरमार्केट में शनिवार को आग लग गई। अग्निशमन सेवा की 28 गाड़ियां व बचाव दल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है।
दमकल सेवा के उप सहायक निदेशक शाजहां सिकदर ने इसकी पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया कि आग की सूचना सुबह 5.40 बजे मिली।
आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
बांग्लादेश की राजधानी में एक महीने के भीतर आग लगने की यह दूसरी घटना है।
4 अप्रैल को, ढाका के बंगाबाजार थोक बाजार में भीषण आग लग गई, जो बांग्लादेश का सबसे बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है।
आग में करीब 7,000 दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिसे 75 घंटों के बाद बुझाया जा सका था।
#Fire at another market in #Dhaka #NewMarket#disaster#urban#firesafety pic.twitter.com/G0r1eUQt9M
— RASHAD Ahamad (@RashadAhamad_BD) April 15, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





