
x
China चीन :- उत्तरी शहर लियाओनिंग में एक रेस्त्रां में भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है। दमकल विभाग मौके पर मौजूद है और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने की असली वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हादसे में 22 लोगों की मौत
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 12.55 बजे आग लगी और देखते हुए देखते यह पूरे रेस्त्रां में फैल गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हुए हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की है। वहीं, मृतकों के परिवारों को उचित सहायता देने के आदेश दिए हैं।
दमकल और राहत टीमें मौके पर
आग लगने के बाद चंद मिनटों में धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। रेस्तरां में मौजूद लोगों में हाहाकार मच गया और मदद के लिए चिल्लाने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल और राहत टीमें मौके पर पहूंची। फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी हुई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गैस सिलेंडर विस्फोट या बिजली की शॉर्ट सर्किट से ये आग लगी? इससे पहले चीन में 9 अप्रैल की हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 बुजुर्गों की दर्दनाक मोत हो गई थी।
TagsChina लियाओनिंगरेस्त्रां लगी आग22 मौतChina Liaoningrestaurant fire22 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





