
x
हेलसिंकी: लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के अभियान में फिनलैंड भी भाग लेगा और अपने सैनिकों को तैनात करेगा। यह बात सरकार की ओर से कही गई है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार फ़िनलैंड ईयू के नेतृत्व में जारी ऑपरेशन में अपने पांच सैनिकों के साथ भाग लेगा। सरकार ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान में कहा, अमेरिका के नेतृत्व में जारी 'ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन' में भी सैनिक सहयोग करेंगे।
दोनों ऑपरेशनों में कई यूरोपीय देश शामिल हो रहे हैं। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य लाल सागर क्षेत्र में जहाजों के मार्ग की सुरक्षा करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





