विश्व

सूडान में सशस्त्र युवा समूहों के बीच फिर शुरू हुई लड़ाई चिंता का विषय: यूएन

jantaserishta.com
15 Oct 2022 1:58 PM IST
सूडान में सशस्त्र युवा समूहों के बीच फिर शुरू हुई लड़ाई चिंता का विषय: यूएन
x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा है कि दक्षिण सूडान के उत्तर में दो सशस्त्र दिनका युवा समूहों के बीच लड़ाई को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को कहा कि देश के उत्तर-मध्य भाग में अबेई प्रशासनिक क्षेत्र और वार्रप राज्य के बीच सीमा क्षेत्र में दिनका न्गोक और दिनका ट्विक मायर्डिट युवाओं के बीच घातक संघर्ष फिर से शुरू हो गया है।
हक ने कहा, "शत्रुता के कारण कई लोगों की जान चली गई, घर बर्बाद हो गए और हजारों नागरिकों का विस्थापन हुआ।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि शांति रक्षक यूएनएमआईएसएस नामक मिशन के तहत क्षेत्र में गश्त करते हैं और स्थानीय अधिकारियों और युवा नेताओं के साथ जुड़े रहते हैं। मिशन ने झड़पों की जांच करने और शांति बहाल करने के लिए क्षेत्र में सैनिकों को तैनात करने के सरकार के फैसले का भी स्वागत किया।
प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव के विशेष प्रतिनिधि निकोलस हेसम ने समुदाय के नेताओं से हिंसा को समाप्त करने और जवाबी हमलों को रोकने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story