गाजा में लड़ाई जारी, इजरायली सेना ने किया हमास के कमांड सेंटरों पर हमला

तेल अवीव: गाजा में अस्थायी संघर्ष विराम टूटने के एक दिन बाद शनिवार को भी भारी लड़ाई जारी रही। इजरायली सेना ने हमास के कमांड सेंटरों पर हमला करने का दावा किया है।
एक्स पर एक अपडेट में, इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने “गाजा में ऑपरेशनल कमांड सेंटरों पर हमला किया, जिसे हमास के आतंकवादी संचालित कर रहे थे, साथ ही भूमिगत साइटों और एक सैन्य परिसर को भी निशाना बनाया, जहां से शुक्रवार को एंटी टैंक मिसाइलें लॉन्च की गई थीं।”
आईडीएफ ने यह भी कहा कि उसने पूरे गाजा में कई आतंकवादी केंद्रों को नष्ट कर दिया। इसके पहले 24 नवंबर से जारी अस्थायी युद्धविराम शुक्रवार सुबह 7 बजे समाप्त हो गया। इसके लिए इजराइल व हमास ने एक-दूसरे को दोषी ठहराया।
गाजा में हमास-नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दोबारा युद्ध शुरू होने पर कम से कम 178 लोग मारे गए और 589 घायल हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






