
x
वाशिंगटन: अमेरिकी राज्य मिशिगन में एक एयर शो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए लड़ाकू विमान से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सीबीएस न्यूज ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के हवाले से बताया कि रविवार शाम 4 बजे के आसपास, दोनों लोग यप्सिलंती शहर के पास विलो रन हवाई अड्डे के दक्षिण में मिग-23 फाइटर जेट से पैराशूट से बेलेविले झील में उतरे।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, वेन काउंटी हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि दोनों में से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई लेकिन एहतियातन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राधिकरण ने कहा, इसके बाद विमान पास के एक अपार्टमेंट परिसर की पार्किंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और खाली वाहनों से टकरा गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। एयरशो के दो दिवसीय कार्यक्रम थंडर ओवर मिशिगन के आयोजकों ने कहा कि वे "स्थिति" के चलते शो बंद कर देंगे, लेकिन उन्होंने अधिक जानकारी साझा नहीं की।
''कृपया अपने वाहनों में बैठ जाएं और शांतिपूर्वक हवाई क्षेत्र से बाहर निकलें। कृपया धैर्य रखें। हम क्षेत्र के चारों ओर यातायात नियंत्रित कर रहे हैं।'' सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा की गई। घटना की जांच एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड द्वारा की जाएगी।
Tagsअमेरिकी एयर शोअमेरिकाएयर शोफाइटर जेट क्रैशफाइटर जेटamerican air showamericaair showfighter jet crashfighter jet
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





