
x
मचा हड़कंप.
रियाद: रॉयल सऊदी वायु सेना का एक एफ-15एसए लड़ाकू विमान एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सऊदी प्रेस एजेंसी के हवाले से बताया कि सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने कहा कि दुर्घटना बुधवार को राजधानी रियाद से लगभग 800 किमी दक्षिण पश्चिम में खामिस मुशैत में किंग खालिद एयर बेस के पास हुई।
अल-मल्की ने कहा कि दुर्घटना का कारण जानने के लिए जांच चल रही है। एफ-15एसए दो सीटों वाला फाइटर जेट है। सऊदी अरब ने दुर्घटना में मारे गए लोगों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया है।
Tagsरॉयल सऊदी वायु सेनावायु सेनाएफ-15 एसए फाइटर जेट क्रैशफाइटर जेट क्रैशroyal saudi air forceair forcef-15sa fighter jet crashfighter jet crash
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





