विश्व

भीषण तूफान ने अमेरिका के दक्षिण में मचाई तबाही

jantaserishta.com
1 Dec 2022 10:01 AM IST
भीषण तूफान ने अमेरिका के दक्षिण में मचाई तबाही
x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिका के दक्षिण में आए भीषण तूफान की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अलबामा में मोंटगोमरी काउंटी क्षेत्र में बुधवार सुबह आए तूफान से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मॉन्टगोमरी के मेयर स्टीवन रीड ने बुधवार को ट्वीट किया, हमारी प्रार्थना हमारे मॉन्टगोमरी काउंटी के पड़ोसियों के साथ है, जो पिछली रात के बवंडर से प्रभावित हुए हैं।
यूएस स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार मंगलवार दोपहर से कम से कम 30 बवंडर रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मध्य और दक्षिणी मिसिसिपी और अलबामा के साथ-साथ लुइसियाना में आए।
बुधवार सुबह देर तक दक्षिणी अलबामा, फ्लोरिडा पैनहैंडल और दक्षिण-पश्चिमी जॉर्जिया के कुछ हिस्से इस प्रभावित हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story