विश्व
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, दुर्घटना में चार लोगों की मौत, नौ अन्य घायल
Rounak Dey
31 Oct 2021 3:48 PM IST

x
जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पाकिस्तान में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक वाहन दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई जब प्रांत के अटक जिले में करीब 20 यात्रियों को लेकर जा रही एक यात्री वैन पलट गई। यह जानकारी क्षेत्र के बचाव अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को दी है।
घटना की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार वैन की ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर वह पलट गई। यात्री वैन में सवार होकर रावलपिंडी जिले की ओर जा रहे थे, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना के बाद पुलिस बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच गई और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Next Story





