विश्व

कई गोदामों में लगी भीषण आग

jantaserishta.com
26 Jun 2023 9:04 AM IST
कई गोदामों में लगी भीषण आग
x
तेहरान: ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित कई गोदामों में भीषण आग लग गई है। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के हवाले से शिन्‍हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रवविार को शाम 6:01 बजे आग लगी। दक्षिणी तेहरान में स्थित 8,000 वर्ग मीटर के एक गोदाम में सामान, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रखने के लिए 300 वर्ग मीटर के कई गोदाम बने थे।
आईआरएनए को अपनी टिप्पणी में, तेहरान अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी ने कहा कि उन गोदामों का निर्माण ज्यादातर असुरक्षित सामग्रियों का उपयोग करके किया गया था। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तुरंत पांच स्टेशनों से अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story