विश्व

क्‍वेटा में बलूच विद्रोहियों का भीषण हमला, 4 सैन्य अधिकारियों की मौत, दो घायल

Neha Dani
26 Sep 2021 9:27 AM GMT
क्‍वेटा में बलूच विद्रोहियों का भीषण हमला, 4 सैन्य अधिकारियों की मौत, दो घायल
x
इस हमले में दो जवान मारे गए थे और पांच घायल हो गए थे

बलोचिस्तान। पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट से चार पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई जबकि दो पाकिस्तानी अधिकारी घायल हो गए। घटना हरनाई जिले का है जहां बम विस्फोट हुआ। इस धमाके की जिम्मेारी बलोच लिबरेशन आर्मी ने ली है। पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी पर प्रतिबंध काफी दिनों से लगा हुआ है।

कैसे हुआ हमला?
बलोचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले में पाकिस्तान फ्रंटियर के जवान गाड़ी से पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान बलोच लिबरनेशन आर्मी ने पेट्रोलिंग वाहन को टारगेट करते हुए सफर बैश इलाका में विस्फोट किया। यह हमला आईईडी से किया गया। इस विस्फोट में चार जवान मारे गए जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है
मरने वालों की हुई पहचान
विस्फोट में मारे गए अधिकारियों की पहचान हुसैन रहमत, मुहम्मद सलीम, माजिद फरीद और जाकिर के रूप में हुई है। जबकि कैप्टन ओवैस और लेफ्टिनेंट लुकमान घायल हैं।
शुक्रवार को भी दो जवान मारे गए और पांच घायल
शुक्रवार को भी पाकिस्तान फ्रंटियर के जवानों पर हमला हुआ था। इस हमले में दो जवान मारे गए थे और पांच घायल हो गए थे


Next Story