विश्व
हवा में महिला यात्री की मौत, फ्लाइट लैंड होने के बाद चला पता
jantaserishta.com
23 Sept 2023 2:33 PM IST

x
काफी जगाने पर भी वह नहीं उठीं.
लंदन: लंदन से नीस जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में सवार 73 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। साथी यात्री उस समय चिंतित हो गए, जब बुजुर्ग महिला को काफी जगाने पर भी वह नहीं उठीं, जिसके बाद उन्होंने क्रू टीम को इसकी जानकारी दी।
क्रू टीम ने पैरामेडिक्स को सूचित किया, जिन्होंने महिला को जगाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन सब व्यर्थ रहा। फ्रांसीसी समाचार आउटलेट 'द कनेक्सियन' ने बताया कि महिला को रात 10 बजे मृत घोषित कर दिया गया और संदेह है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
महिला की मौत हवा में ही हो गई थी लेकिन यात्री को इसका एहसास फ्लाइट के लैंड होने के बाद हुआ। मौत की पुष्टि करते हुए ब्रिटिश एयरवेज ने डेली मेल को बताया, "दुख की बात है कि लंदन हीथ्रो से नीस की उड़ान में एक यात्री की मौत हो गई। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं यात्री के परिवार के साथ हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





