विश्व

महिला बॉडी बिल्डर ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज

jantaserishta.com
21 Oct 2021 8:13 PM IST
महिला बॉडी बिल्डर ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज
x

नीदरलैंड की एक एथलीट ने दुनिया में सबसे लंबी महिला बॉडी बिल्डर होने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. 5 फीट और 11.92 इंच की इस महिला बॉडी बिल्डर का नाम मारिया वेटेल है जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे लंबी महिला बॉडी बिल्डर घोषित किया गया है. 41 साल की मारिया वेटेल ने कहा कि उनकी दोस्त ओलिवियर रिक्टर्स ने उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन करने का सुझाव दिया था. बता दें कि उनके दोस्त रिक्टर्स को गिनीज बुक ने दुनिया के सबसे लंबे पुरुष बॉडी बिल्डर के रूप में सत्यापित किया था. वेटेल ने कहा कि उसने 19 साल की उम्र में बॉडी बिल्डिंग का काम शुरू कर दिया था और मार्च 2005 में प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेना शुरू किया था.

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा एक चुनौती थी क्योंकि आयोजकों को उसकी ऊंचाई के कारण उसे तय श्रेणियों में रखने में कठिनाई होती थी. उन्होंने गिनीज से कहा, "मैने ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था जहां मेरे साथ ज्यादा लंबाई की वजह से कभी न्याय नहीं किया गया. वेटेल ने कहा, वह अपने बॉडी बिल्डिंग करियर में विश्व रिकॉर्ड को "सबसे बड़ा ताज" मानती है. रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने के बाद बॉडी बिल्डर महिला ने कहा, "गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त होना एक बड़ा आश्चर्य था, लेकिन यह बहुत अच्छा आश्चर्य है. लंबा और महिला होना और बॉडी बिल्डर के रूप में काम करना बेहद कठिन है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story