
x
बीजिंग (आईएएनएस)| चीन में एक ऐसी जगह है, जब आप इसमें प्रवेश करते हैं, तो मानो आप समय और स्थान की यात्रा करके प्राचीन काल में वापस लौट गये हों। जहां सभी लोग चीन के थांग राजवंश के पोशाक में दिखते हैं, वे सड़क पर घूमते हैं, दुकान में चीजें खरीदते हैं, और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। यह जगह छांगआन का एक दिन नाम का एक दर्शनीय स्थल है।
बताया जाता है कि छांगआन का एक दिन चीन में थांग राजवंश में रहने वाले आम लोगों के जीवन के आधार पर बनाया गया पहला दर्शनीय स्थल है। जो चीन के शैनक्सी प्रांत की राजधानी शीआन शहर के छूच्यांग में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 24 हजार वर्ग मीटर है। वर्ष 2022 के 29 अप्रैल को इस का निर्माण पूरा करके औपचारिक रूप से पर्यटकों के लिये खुला था।
पूरे दर्शनीय स्थल में थांग राजवंश की संस्कृति भरी हुई है। द्वार पर पर्यटक प्राचीन राजवंश के कपड़े किराये और मेकअप की दुकानों में अपने पसंदीदा कपड़े चुनकर पहन सकते हैं और सुन्दर श्रृंगार कर सकते हैं। अगर आप छांगआन का एक दिन में खूबसूरत यादें रखना चाहते हैं, तो आप सिर्फ एक ट्रैवल फोटोग्राफर को हायर कर अपनी इच्छा पूरा कर सकते हैं।
इस दर्शनीय स्थल में भिन्न-भिन्न समय पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार हैं। उदाहरण के लिये थांग राजवंश का सब से प्रसिद्ध नृत्य निछांग यूई नृत्य की प्रस्तुति, पारंपरिक एक्रोबेटिक शो, ऐतिहासिक नाटक का प्रदर्शन इत्यादि। अगर आप को भूख लगी हो, तो आप स्थानीय विशेष स्नैक्स का स्वाद ले सकते हैं। और यहां से जाने से पहले आप अपने दोस्तों के लिये कुछ थांग राजवंश के विशेषता वाले उपहार भी खरीद सकते हैं।
छांगआन का एक दिन दर्शनीय स्थल चीनी उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति के रचनात्मक परिवर्तन और अभिनव विकास के लिए एक सांस्कृतिक और पर्यटन एकीकरण परियोजना के रूप में न सिर्फ़ चीनी पारंपरिक संस्कृति के विकास व पुनरुत्थान के लिये मदद देता है, बल्कि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के लिये सांस्कृतिक पर्यटन का एक नया अनुभव प्रदान करता है। साथ ही वह स्थानीय समाज और अर्थव्यवस्था के विकास को भी प्रेरित करता है, और रोजगार को बढ़ावा देता है।
Next Story