विश्व

फरवरी 2022 में होने वाले ऑस्कर पुरस्कारों को एक महीने के लिए टाला, फिल्मों को दी 10 महीने की पात्रता

Rounak Dey
28 May 2021 11:40 AM IST
फरवरी 2022 में होने वाले ऑस्कर पुरस्कारों को एक महीने के लिए टाला, फिल्मों को दी 10 महीने की पात्रता
x
लेकिन इसके बजाय उन्हें ऑनलाइन रिलीज किया गया।

ऑस्कर पुरस्कारों का आयोजन करने वाले 'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' (एएमपीएएस) ने 2022 में होने वाले समारोह को एक महीने के लिए टालने का फैसला किया है।

एएमपीएएस ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार समारोह पहले 27 फरवरी को होना था और अब यह 27 मार्च 2022 को आयोजित किया जाएगा।
हालांकि, अकेडमी पुरस्कारों के लिए पात्रता 31 दिसंबर तक की ही रहेगी।
पिछले समारोह में अकेडमी ने कोविड-19 महामारी के कारण पात्रता में बदलाव करते हुए इसे 28 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दिया था।
अब एक बार फिर उन फिल्मों को पुरस्कारों की दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा जिन्हें थिएटरों में रिलीज किया जाना था लेकिन इसके बजाय उन्हें ऑनलाइन रिलीज किया गया।

Next Story