विश्व

यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भारी कीमत चुकानी होगी, दुनिया में माहौल गरमाया

jantaserishta.com
21 Jan 2022 10:27 AM IST
यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भारी कीमत चुकानी होगी, दुनिया में माहौल गरमाया
x

Ukraine news: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को खुली धमकी दी है. बाइडेन ने कहा, अगर रूसी सेना बॉर्डर पर कर यूक्रेन में घुसती है, तो इसे हमला माना जाएगा और इसके लिए रूस को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने गुरुवार को रूसी सरकार के निर्देश पर यूक्रेन में गतिविधियों को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर प्रतिबंधों ऐलान किया. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने कहा, यह कार्रवाई रूस के यूक्रेन को अस्थिर करने के खतरनाक और धमकी भरे अभियान को बेनकाब करने के हमारे लंबे समय से चल रहे प्रयासों का ही हिस्सा है.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ये व्यक्ति यूक्रेन में रूस के अस्थिर करने वाले अभियान में साथ दे रहे थे और हम यूक्रेनी सरकार के साथ एकजुट हैं. रूस की कार्रवाई जवाब देने के लिए अमेरिका इंतजार नहीं कर रहा है.
वहीं, जो बाइडेन ने बताया कि मैं राष्ट्रपति पुतिन के साथ बिल्कुल स्पष्ट हूं. अगर रूसी सेना यूक्रेन की सीमा को पार करती हैं. इसे आक्रमण माना जाएगा और इसकी गंभीर और आर्थिक प्रतिक्रिया होगी. इसे लेकर मैंने अपने सहयोगियों से विस्तार से चर्चा की है. इसमें कोई संदेह नहीं है, अगर पुतिन ऐसा कदम उठाते हैं, तो रूस को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.
बाइडेन ने कहा, अगर रूस अपनी पुरानी आदत के मुताबिक, साइबर हमला या अपनी सीमा में रहते हुए नुकसान पहुंचाने वाले कदम उठाता है, तो उसे उसी तरीके से जवाब दिया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि रूस का आक्रमण करने के लिए प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई के अलावा अन्य उपायों का इस्तेमाल करने का एक लंबा इतिहास रहा है.
जेन साकी ने कहा, बाइडेन प्रशासन राष्ट्रपति और उनकी विदेश नीति टीम के दशकों के अनुभव और अपने सहयोगियों के साथ सलाह के आधार पर फैसले ले रहे हैं. अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन के पास विकल्प हैं कि उन्हें क्या करना हैं. या तो वे यूक्रेन पर हमला करें और कई आर्थिक नुकसान उठाएं या फिर वे इस पर फैसला करें कि वे बातचीत से इस मुद्दे को सुलझाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story