विश्व

कोरोना के डर से शख्स ने एक दिन में लगवा ली वैक्सीन की 10 डोज, फिर जो हुआ

Nilmani Pal
11 Dec 2021 4:39 PM GMT
कोरोना के डर से शख्स ने एक दिन में लगवा ली वैक्सीन की 10 डोज, फिर जो हुआ
x

न्यूजीलैंड में एक शख्स ने एक ही दिन में कोरोना वैक्सीन के दस शॉट ले लिये। इस मामले में अब यहां स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच करवाने की बात कही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह युवक वैक्सीन लेने के लिए अलग-अलग वैक्सीन सेंटरों पर गया था। उसने वैक्सीन के डोज लेने के लिए पैसे भी दिये। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने भारी तबाही मचाई थी। यहां सरकार ने ऑकलैंड में साढ़े तीन महीने का लॉकडाउन भी लगाया था। प्रधानमंत्री आर्डन ने कहा था कि सच्चाई यह है कि डेल्टा यहीं है और कहीं नहीं जा रहा। यहां प्रशासन ने नाइटक्लब, कैफे और सिनेमाघरों को पिछले महीने खोला था। ऑकलैंड में मास्क अनिवार्य किया गया था और निश्चित संख्या में ही भीड़ जुटाने की इजाजत दी गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बार और नाइटक्लब में जाने के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट को अनिवार्य बना दिया है।

यहां प्रधानमंत्री ने कहा है कि दुनिया का कोई भी देश डेल्टा से पूरी तरह लड़ पाने में सक्षम नहीं है। यहां 83 प्रतिशत व्यस्क आबादी को वैक्सीन की डोज लगाई गई है। जब डेल्टा वैरिएंट पूरे जोर पर था तब ऑकलैंड में इस वेरिएंट के 150 केस मिले थे। हालांकि, इसके बावजूद यहां प्रशासन ने वैक्सीनेशन कार्यक्रमों को देखते हुए काफी छूट दी थी। पिछले साल जब महामारी शुरू हुई थी तब न्यूजीलैंड एक ऐसा देश था जहां मृत्युदर कम रही थी।

Next Story