विश्व

इस देश में रिकॉर्डतोड़ गर्मी की आशंका! सभी रिकॉर्ड टूटेंगे

jantaserishta.com
15 July 2023 9:04 AM IST
इस देश में रिकॉर्डतोड़ गर्मी की आशंका! सभी रिकॉर्ड टूटेंगे
x
खतरनाक गर्मी की लहर जारी है।
लॉस एंजिल्स: पश्चिमी अमेरिका के एक बड़े क्षेत्र में गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूटने की आशंका है। देश के पश्चिम और दक्षिण में खतरनाक गर्मी की लहर जारी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूएस नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) के हवाले से बताया कि शनिवार और रविवार के बीच कैलिफोर्निया, नेवादा, एरिजोना, टेक्सस, फ्लोरिडा, ओरेगन और इडाहो में 45 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।
एरिज़ोना और नेवादा के कुछ हिस्सों में अगले शुक्रवार को तापमान 130 डिग्री फ़ारेनहाइट (54 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच सकता है। फीनिक्स और लास वेगस में सर्वकालिक उच्चतम तापमान की संभावना की चेतावनी दी गयी है। दोनों शहरों में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। लास वेगस में रविवार को अब तक का सबसे गर्म दिन होने वाला है। तापमान 118 डिग्री फ़ारेनहाइट (48 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच सकता है।
मौसम सेवा के अनुसार, दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया, नेवादा और एरिज़ोना में रेगिस्तान के कुछ हिस्सों में शनिवार को तापमान 120 डिग्री फ़ारेनहाइट (49 डिग्री सेल्सियस) से ऊपर होने की संभावना है। एनडब्ल्यूएस के अनुसार, तापमान में वृद्धि दक्षिण-पश्चिम में उच्च दबाव के चलते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story