विश्व

युद्ध के बीच 'Poison Attack' का खौफ! नई गाइडलाइन जारी, रूस से बातचीत के दौरान खाने पीने की मनाही

jantaserishta.com
30 March 2022 11:43 AM IST
युद्ध के बीच Poison Attack का खौफ! नई गाइडलाइन जारी, रूस से बातचीत के दौरान खाने पीने की मनाही
x

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब और ज्यादा भीषण रूप ले चुका है. हर बीतते दिन के साथ जमीन पर स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण होती जा रही है. अब उस तनाव को कम करने के लिए ही एक और दौर की बातचीत शुरू होने जा रही है. लेकिन उस बातचीत से पहले यूक्रेन ने अपने प्रतिनिधिमंडल के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है.

उस गाइडलाइन के मुताबिक यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के दौरान ना कुछ खाना है और ना ही कुछ पीना है. ये भी कहा गया है कि किसी भी चीज को हाथ लगाने से बचना है. यूक्रेन को इस समय Poison Attack का खतरा दिख रहा है. यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भी जारी बयान में जोर देकर कहा है कि बातचीत के दौरान कुछ ना खाएं, किसी चीज को हाथ ना लगाएं.
अब इतना सबकुछ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पिछली दौर की बातचीत के बाद कुछ लोगों की तबियत खराब हो गई थी. यूक्रेन की माने तो इस लिस्ट में रूस के अरबपति रोमन अब्रमोविच भी शामिल थे. दावा है कि उनके शरीर पर जहर के लक्षण देखे गए थे, यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुछ लोगों में भी वैसे ही लक्षण रहे. रूस ने जरूर इन दावों को खारिज कर दिया है, लेकिन यूक्रेन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. इसी वजह से यूक्रेन के विदेश मंत्री ने अगले दौर की बातचीत से पहले ये बयान जारी किया.
वैसे Wall Street Journal की एक रिपोर्ट में भी इस जहर वाले दावे की पुष्टि की गई थी. तब बताया गया था कि 3 मार्च की मीटिंग के बाद रोमन अब्रमोविच और यूक्रेन के दो अधिकारियों की तबियत खराब हुई थी. उनकी आंखें लाल थीं, आंसू निकल रहे थे और चेहरे से खाल हट रही थी.
रूस-यूक्रेन युद्ध की बात करें तो पिछले 35 दिनों से लगातार हमले जारी हैं. कीव पर रूस का कब्जा तो नहीं हो पाया है लेकिन मारियुपोल और खारकीव जैसे इलाकों में रूसी सेना ने भारी तबाही मचाई है. उस तबाही के बाद परमाणु हमले का खतरा भी बढ़ चुका है. पुतिन के 'यूक्रेन को बर्बाद कर दूंगा' वाले बयान ने भी अटकलों के बाजार को गर्म कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story