
x
फाइल फोटो
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के घर फैड्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन ने छापा मारा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के घर फैड्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (FBI) ने छापा मारा है। ट्रम्प ने अपने एक बयान में बताया कि एफबीआई ने सोमवार को फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित उनके मार-ए-लागो घर पर छापा मारा।
एफबीआई द्वारा की गई कार्रवाई की अधिक जानकारी देते हुए ट्रम्प ने बताया कि फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित उनका घर मार-ए-लागो फिलहाल एफबीआई के कब्जे में है। यहां बड़ी तादाद में एजेंसी के लोग मौजूद है और उन्होंने घेराबंदी की हुई है।
Next Story





